फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 11:30 घंटे देरी से पहुंची नौचंदी

Mon, 20 Jan 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

कोहरे और सर्दी ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। रोजाना कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दूरी से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी 14 ट्रेनें काफी देरी से पहुंची, जिसमें नौचंदी एक्सप्रेस 11:30 घंटे लेट रही।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण लगातार ट्रेनें लेट हो रही हैं। रविवार को अमरोहा पहुंचने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 11:30 घंटे देरी से पहुंची। जबकि, काशी विश्वनाथ तीन और पद्मावत, दिल्ली पैसेंजर, अवध असम ढाई-ढाई घंटा देरी से पहुंचीं। इसके अलावा सत्याग्रह सवा दो घंटा, दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर पौने दो घंटा लेट हुईं। जनशताब्दी व चंडीगढ़ एक्सप्रेस सवा-सवा घंटा देरी से पहुंची। अलीगढ़ पैसेंजर एक, इंटरसिटी 50 मिनट, आलाहजरत व लोकनायक एक्सप्रेस पौन घंटे लेट पहुंची। राज्यरानी एक्सप्रेस भी आधा घंटा लेट रही। एक साथ 14 ट्रेनें लेट रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन पीछे से ही बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें