जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। शुक्रवार को 14 और डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके अलावा बुखार के 303 मरीज नए सामने आए हैं। सभी का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को अमरोहा के गांव ढक्का व करार नगर, गंगेश्वरी के गांव रहरा, जोया के गांव हाकमपुर व कालाखेडार रजबपुर, हसनपुर के गांव जलालपुर खुर्द, गजरौला के गांव रहमानपुर व अफजलपुर लूट में और धनौरा के ग्राम मलेशिया और कपसुआ में विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाए गए, जिनमें कुल 995 रोगियों की जांच की गई। इस दौरान 303 बुखार के मरीज पाए गए, जबकि सभी बुखार के मरीजों की एनएस-वन, टायफाइड व मलेरिया की जांच की गई। किट द्वारा भी जांच में धनौरा के मलेशिया में 3, कपसुआ गांव में 9 और जोया के रजबपुर में 2 डेंगू के मरीज मिले हैं।