फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित 14 और क्लीनिक सील

विज्ञापन
अमरोहा में छापेमारी के दौरान अवैध क्लीनिक को सील कराते सीएमओ डॉ. मेघ सिंह। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ दूसरी दिन भी अभियान चलाकर कार्रवाई की। हसनपुर-गजरौला और अमरोहा क्षेत्र में 14 क्लीनिकों को सील कर दिया। सभी को नोटिस दिया गया है। अब तक 31 क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम के निर्देश पर सीएमओ डा. मेघ सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हसनपुर, गजरौला और अमरोहा में छापा मारा। इस दौरान अमरोहा में पांच, गजरौला में पांच और हसनपुर में चार क्लीनिक सील किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि दो दिन में 31 क्लीनिकों को सील करने की कार्रवाई की गई है। अगर क्लीनिक संचालक नोटिस का जवा संतोषजनक नहीं देता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें