फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन बारह प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दिन बारह प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन


- अमरोहा लोकसभा सीट पर कुल पंद्रह उम्मीदवारों ने कराया नामांकन
- सोमवार को तीन प्रत्याशियों ने किया था नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। नामांकन पत्र जमा करने के आखिरी दिन मंगलवार को बारह प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी समेत सात निर्दलीय भी शामिल है। वहीं एक महिला ने भी नामांकन पत्र जमा किया है। अब अमरोहा लोकसभा सीट से नामांकन करने कुल प्रत्याशियों की संख्या पंद्रह हो गई है। सोमवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।
कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को 11 बजे से रिटर्निंग ऑफिसर उमेश मिश्र निर्वाचन कक्ष में बैठ गए। अंतिम दिन होने से सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। प्रत्याशियों ने कोर्ट कक्ष में पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। उन्होंने नामांकन पत्र का अवलोकन किया। जरूरी प्रपत्रों पर हस्ताक्षर कराया। नामांकन दाखिल करने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी, लोक दल से कृष्ण कुमार, पीपीआई से नीलम सिंह, जन शक्ति दल से राजपाल सिंह सैनी, खुसरो सेना से जाकिर ने नामांकन किया। वहीं सैयद सगीर मेंहदी जैदी, मोहम्मद अख्तर, विकार अहमद, कुंवर पाल सिंह, राजपाल सिंह, नरेश कुमार और कुंवर राबिन त्यागी ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन पत्र जमा किया। एआरओ इंद्रनंदन सिंह ने रिकॉर्ड का मिलान कराया। भाजपा के प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर, सपा, बसपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से मतलूब अहमद पहले नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या 15 है।
विज्ञापन


1.97 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सचिन
अमरोहा। अमरोहा लोकसभा से नामांकन करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी 1.97 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। सचिन चौधरी के पास 1,45,000 रुपये कैश हैं। जबकि पत्नी के पास 1,10,000 रुपये कैश है। सचिन चौधरी पर 76.82 लाख का लोन हैं। वहीं पत्नी पर 46.11 लाख का लोन है। सचिन की चल संपत्ति 46.79 लाख की है। अचल संपत्ति 1.50 करोड़ की है। सचिन के पास डेढ़ सौ ग्राम सोना है। जिसकी 5.25 लाख है। जबकि पत्नी के पास आठ सौ ग्राम सोना है। जिसकी 14 लाख रुपये है। 4.20 एकड़ भूमि है। सचिन पर कोई आपराधिक मुकमदा नहीं है। सचिन ने इंटर तक पढ़ाई की है।

चार छोटे दलों ने भी ठोकी ताल
अमरोहा। अमरोहा लोकसभा सीट से चार छोटे दलों ने भी ताल ठोकी है। लोक दल, पीपीआई, जनशक्ति पार्टी और खुसरो सेना के प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है। इसके अलावा सात आजाद उम्मीदवार भी हैं।

अमरोहा में एक ईवीएम से होगा चुनाव
अमरोहा। लोकसभा सदस्य पद पर अमरोहा से कुल पंद्रह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन कम होने से निर्वाचन आयोग की मुश्किलें कम हो गईं। अगर सभी का नामांकन पत्र सही भी हो जाए तो कुल पंद्रह प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में होंगे। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बैलेट यूनिट में 15 प्रत्याशी और एक नोटा का विकल्प रहता है। फिलहाल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया है। ईवीएम के एक बैलेट यूनिट से ही चुनाव होगा।
विज्ञापन


31 लोगों ने नामांकन पत्र लिया, 15 ने जमा किया
अमरोहा। नामांकन पत्र जमा और हासिल करने की अंतिम तिथि 26 मार्च रही। इसके चलते मंगलवार को भी चार लोगों ने नामांकन पत्र हासिल किया। इसमें एक महिला भी हैं, इन्होंने पर्चा दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र लेने वालों में सैयद सगीर मेंहदी जैदी, नीलम सिंह, लोकेश कुमार और हसन अब्बास हैं। इसमें सगीर मेंहदी जैदी और नीलम ने पर्चा जमा किया। वहीं लोकेश और हसन अब्बास ने नामांकन पत्र जमा नहीं किए। सैयद सगीर मेंहदी जैदी के नामांकन पत्र के साथ निर्धारित जानकारी नहीं दी है। वहीं कुल 31 लोगों ने नामांकन पत्र हासिल किया है, लेकिन महज 15 ने नामांकन पत्र जमा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें