फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारे गए बदमाश के साथी को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बदमाश इंतजाम के साथी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस इंतजाम के साथ रहने वाले बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। घटना के समय उनकी की लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की रात साढ़े ग्यारह बजे कोतवाली से पीछे दो सौ मीटर दूरी पर गश्त पर निकले दरोगा पवन कुमार को गोली मारने वाले बदमाश इंतजाम को पुलिस ने मुठभेड़ में मौत के घाट उतार दिया था। लेकिन उसका साथी भाग गया था। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
दरोगा के संग गश्त पर निकले सिपाही धनुज, संजय व अंकुर ने पीछे से उसे भागते हुए देखा था। इसके बाद जब पुलिस मुठभेड़ में इंतजाम मारा गया था। तभी उसका साथी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा था।
विज्ञापन

पुलिस बदमाश इंतजाम के साथियों का रिकार्ड खंगाल रही है। घटना के वक्त उसके साथियों की लोकेशन कहां थी इसका भी पता लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि एनकाउंटर होने से पहले बदमाश इंतजाम के साथ उसका एक साथ और उसके साथ था। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। लेकिन उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें