फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया चीनी मिल अधिकारियों का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान संघ ने गन्ने से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर चीनी मिल अधिकारियों का घेराव किया। किसानों ने मांग की कि कालाखेड़ा चीनी मिल की क्षमता वृद्घि इस बार जरूर होनी चाहिए। बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र किया जाए अन्यथा आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। किसानों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को मंडी समिति परिसर में आयोजित पंचायत में प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्मपाल राणा ने कहा कि पिछले दिनों हसनपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में कहा कि था कि हसनपुर चीनी मिल का विस्तारीकरण कराया जाएगा, लेकिन आज तक इसके लिए कोई काम शुरू नहीं हो पाया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि मंडलायुक्त ने अगस्त माह में चीनी मिलों को अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में चालू कराने निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक मिलें चालू नहीं हुईं हैं। कहा कि गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। इस दौरान कालाखेड़ा चीनी मिल के सीसीओ अरुण कुमार सिंह व सीओ रामदीन सिंह का घेराव किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर लाखन सिंह, सत्यवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयपाल , अरविंद शर्मा, महीपाल सिंह, यशवीर, सुशील, विजय सिंह, कावेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें