फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित उद्यमियों को सफलता के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दलित इंडियन चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बैंक अधिकारियों ने उद्यमिता से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी। वहीं सफल उद्यमी बनने के गुर बताए।
विज्ञापन

रविवार को हाइवे रिसोर्ट में कार्यशाला का शुभारंभ संगठन के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष लखमी चंद्रा ने किया। जिसमें एससी और एसटी के दो दर्जन से अधिक उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। लखमी चंद्रा, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर सत्येंद्र प्रताप, एलडीएम प्रशांत कुमार, एनएससीआई के अधिकारी डीएस यादव और रणवीर सिंह ने उद्यमियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इन्होंने बताया कि लगन और मेहनत करते हुए कारोबार को बढ़ाया जा सकता है। कारोबार में विस्तार के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कठिनाईयों और समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कोआर्डिनेटर प्रदीप कुमार एडवोकेट और जिला कोआर्डिनेटर डॉ. कृष्ण कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें