फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों के बरसने से होने लगा बरसात का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पिछले तीन दिनों से रोजाना बारिश हो रही है। रविवार की दोपहर भी बदरा बरस पड़े। अब बारिश होने से बरसात का अहसास होने लगा है। वरना सूखा पड़ने का अंदेेशा जताया जाने लगा था। उधर बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर छाई काली घटाएं अचानक बरसने लगी। मोटी मोटी बूंदों के साथ करीब दो घंटे तक बारिश पड़ती रही है। तीन बजे बारिश बंद हुई। इसके बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। जिससे गर्मी से राहत मिल रही है। गर्मी के कारण ना दिन में चैन था और ना ही रात में। बिजली कटौती और गर्मी के कारण रातें जागकर काटनी पड़ रही थीं। अब तीन दिनों में रोजाना बारिश हो रही है। गजरौला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई। उधर बारिश में नहाने के लिए बच्चे दौड़ पड़े। तापमान में बारिश के चलते गिरावट दर्ज की गई। फसलों के लिए बारिश बेहद मुफीद साबित हुई। खेतों में पानी भर गया।
उधर गजरौला में थाना चौराहे बस्ती रोड पर जलभराव हो गया। शाम होने तक सड़क पर जलभराव रहा है। गौरतलब है कि यहां से पानी की निकासी नहीं है। जिसके चलते लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें