फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: किताब वितरण की पड़ताल में जुटे 130 अधिकारी, 20 फरवरी तक पूरी करेंगे जांच

Thu, 16 Feb 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। किताब प्रकरण में शासन स्तर से निगरानी किए जाने की वजह से अधिकारी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में किताब वितरण की पड़ताल करने के लिए 130 अधिकारी जुटे हुए हैं। छह दिन में जांच पूरी करने के बाद बीस फरवरी को रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जानी है। इस जांच में दो एसडीएम भी हैं। केवल दो अधिकारी ही शिक्षा विभाग के हैं, जबकि अन्य 129 अधिकारी दूसरे विभागों के हैं। सात फरवरी को हसनपुर क्षेत्र के गांव कनेटा निवासी फारूख के घर से दस हजार से अधिक कार्य-पुस्तिकाएं बरामद की गई थीं। सामने आया था कि कार्य-पुस्तिकाओं को बीआरसी चंदनपुर से विद्यालयों में वितरित कराने की बजाय रद्दी में बेचा गया था। इस प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी आयशा बी की तहरीर पर सैदनगली थाने में कबाड़ी के ससुर फारूख व किताबों के सप्लायर बालाजी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

रविवार को डीएम बीके त्रिपाठी ने सैदनगली पहुंचकर कबाड़ी सरफराज निवासी शाहपुर कला को बुलाकर पूछताछ की थी। सच्चाई सामने आने पर बीआरसी चंदनपुर पर किताबों के भंडारण और वितरण का लेखा जोखा रखने वाले कर्मचारी जयपाल सिंह निवासी मोहल्ला होलीवाला कस्बा हसनपुर और सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था।
मंगलवार को जांच पड़ताल में दोषी पाए जाने पर कबाड़ी सरफराज, किताबों के सप्लायर संदीप राणा, कर्मचारी जयपाल को जेल भेज दिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

डीएम द्वारा सोमवार को स्कूलों में पुस्तकों के वितरण से जुड़ी पड़ताल कराने के लिए 127 अधिकारियों को नामित किया था। इससे पहले बीईओ जोया, एसडीएम हसनपुर विजय शंकर और डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। इन्हें 14 फरवरी से 20 फरवरी तक जांच पूरी करके जांच रिपोर्ट को बीएसए को सौंपना है।
जिले में 1266 परिषदीय विद्यालय हैं। प्रत्येक अधिकारी पर दस-दस विद्यालयों के निरीक्षण की जिम्मेदारी हैं। बुधवार को जांच का दूसरा दिन रहा। टीम ने स्कूलों में पहुंचकर जांच पड़ताल की।


एसडीएम की जांच पर टिकी निगाहें
हसनपुर। एसडीएम अरुण कुमार की जांच पर अधिकारियों की निगाहे टिकी हुई हैं। इस समय वह छुट्टी पर गए हुए हैं। छुट्टी से लौटने के बाद वह जांच को डीएम के सामने प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि मैं अवकाश पर हूं। ड्यूटी से लौटने के बाद ही वार्ता की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें