फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गाली के विवाद में मारपीट-फायरिंग, 13 पर केस

Fri, 24 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई। इस दौरान रिवाॅल्वर लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद में भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री वर्षा वशिष्ठ भी शामिल हैं। सैदनगली के मोहल्ला धर्मशाला मंदिर निवासी लक्ष्मी शर्मा आशा वर्कर हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस के रहने वाला बॉबी उर्फ अमित शर्मा आए दिन गाली-गलौज करते हैं।
विज्ञापन

उनकी पत्नी वर्षा वशिष्ठ भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री हैं। बुधवार रात करीब 8:30 बजे गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उनके परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की जिससे बाल बाल बच गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स रिवाॅल्वर लहराता दिखाई दे रहा है। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि लक्ष्मी शर्मा की तहरीर के आधार पर तीन अमित शर्मा उर्फ बॉबी, वर्षा वशिष्ठ, शगुन को नामजद करते हुए 10 अज्ञात समेत 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें