फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आपका फोन नंबर बंद हो जाएगा कहकर खाते से उड़ाए 1.23 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब आरोपियों ने छात्र को फोन कर कहा कि आपका नंबर बंद हो जाएगा। इसके बाद तीन दिन में उसके खाते से 1.23 लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के काकाठेर निवासी दिगंबर दयाल का बेटा भारती क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ता है। आरोप है कि 15 नवंबर को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपका नंबर बंद हो जाएगा। उक्त नंबर छात्र के खाते पर भी दर्ज है। इसके बाद 16 नवंबर को उसके खाते से दो बार में पांच-पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
इसके बाद एक दिसंबर को 99,500 रुपये और दो दिसंबर को 13,800 रुपये निकाल लिए गए। इससे पहले छात्र कुछ समझ पाता, साइबर ठगों ने 1.23 लाख 300 उड़ा लिए। उसने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की। इस मामले में एसपी के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें