फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर की महादेव चुंगी के पास सफाई अभियान चलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आसपास के इलाके में झाड़ू लगाई। नगर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सफाई की। इस अवसर पर विवेक अग्रवाल ने कहा कि सफाई का विशेष महत्व है। आज पूरी दुनिया देश में सफाई के महत्व को देख रही है। उन्होंने सफाई अभियान को लगातार चलाने की अपील की। इस मौके पर ब्रजेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, आकाश मोदी, अमित कुमार, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद थे। दूसरी ओर शनिवार की शाम नगर की गढ़ी मंदिर धर्मशाला में पार्टी के बूथ प्रभारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक में विधायक राजीव तरारा ने बूथ कमेटी के महत्व को बताते हुए कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए सबसे छोटी इकाई महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जुटने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें