फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान की सूचना पर पुलिस अलर्ट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नवागत पुलिस अधीक्षक के संदिग्ध लुटेरों की गतिविधियों की सूचना पर थाना पुलिस अलर्ट हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ सड़क पर आ गए। पुलिस ने वाहनों की तलाशी शुरू कर दी गई और दोपहिया वाहनों की चेकिंग गहनता से की गई। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने थाना पुलिस को संदिग्ध बदमाशों की मौजूदगी की सूचना देते हुए तत्काल सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। निर्देश मिलते ही थाना पुलिस सड़कों पर तैनात हो गई। कई स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी गई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। वाहनों को रोक कर तलाशी ली लगी। हालांकि कई घंटे तक तलाशी अभियान के बाद पुलिस के हत्थे कोई संदिग्ध नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें