फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए धनराशि एकत्र की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के वाईएमएस पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने केरल में भीषण बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए पांच हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेजी है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि स्वयं सेवकों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपने स्तर से पांच हजार रुपये की राशि एकत्र की और उसका चेक निदेशक रियाज अहमद को सौंपा। कालेज निदेशक ने स्वयंसेवकों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य एके सिंह, शीबा फरीदी, रश्मि चतुर्वेदी, कपिल शर्मा, मनु सिंह, नाहिदा परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें