मंडी धनौरा। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनावों में वहां के प्रशासन द्वारा की गई धांधली के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का पुतला फूंका। परिषद के जिला संयोजक अरुण दीक्षित ने केंद्र सरकार से मांग की कि वहां मतगणना दोबारा से कराई जाएं। नगर की महादेव चुंगी पर जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंकते हुए परिषद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि वहां का प्रशासन वामपंथियों के दबाव में काम कर रहा है। मतगणना के दौरान प्रशासन की मिलीभगत से जमकर धांधली की गई। अरुण दीक्षित ने मांग की कि मतगणना दोबारा से कराई जाएं और धांधली करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएं। इस अवसर पर देवाशीष कौशिक, विशाल कौशिक, तुषार गिल, जीवन सैनी, शगुन शर्मा मौजूद थे।