फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। क्षेत्र के गांव मिलक मोहम्मदपुर में नाला निर्माण नहीं कराए जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों सुभाष चंद, महावीर सिंह, हरलाल सिंह, शिवा, राजू, राजकुमार, मुकेश कुमार, तेजपाल सिंह, आयुष चौधरी, तुलाराम आदि ने उपजिलाधिकारी को इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों के दबाव में नाले का निर्माण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मनरेगा या ब्लाक की किसी अन्य योजना से नाला निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें