फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नजर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नौ से जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर निशाना!
विज्ञापन

- नोएडा के एक नेता की पत्नी पर भाजपा लगा सकती है दांव
मंडी धनौरा(अमरोहा)। जिला पंचायत उपचुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपाइयों की नजर जिला पंचायत (जिपं) अध्यक्ष की कुर्सी पर पड़ गई है। जिला पंचायत अध्यक्षी हथियाने के लिए गुणा-भाग में लग गए हैं। इसके लिए वार्ड संख्या नौ से सदस्य पद के लिए ऐसे प्रत्याशी की खोज की जा रही है, जो इस रणनीति को अमली जामा पहुंचा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला पंचायत के वार्ड संख्या नौ से बसपा समर्थित निर्वाचित सदस्य नैपाल सिंह का बीमारी की वजह से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद इस वार्ड में सदस्य पद का उपचुनाव होना है। बसपा की ओर से मृतक के बेटे सोनू का टिकट पक्का माना जा रहा है। इधर, प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद पार्टी का टिकट पाने वालों की लंबी लाइन है। वर्ष 2015 में भाजपा से चुनाव लड़े दानवीर सिंह ने अपना दावा ठोंका है लेकिन भाजपा इस सीट से किसी ऐसे प्रत्याशी को उतारना चाहती है जो जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर खुद काबिज हो सके। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने नोएडा के रहने वाले और जनपद में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे एक दमदार नेता की पत्नी को अपना प्रत्याशी बनाने का मन बनाया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने इस संबंध में मालूम करने पर सिर्फ इतना कहा कि राजनीति में सब संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें