फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जन आरोग्य मेले में पहुंचे 1200 मरीज 75 किशोरियों को लगाई गई सर्वाइकल वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को जिले भर की पीएचसी पर 1200 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें ज्यादातर बुखार और एलर्जी के मरीज रहे। जिनको दवाएं दी गईं। 75 किशोरियों को सर्वाइकल की वैक्सीन भी लगाई गई।
विज्ञापन

रविवार को शहर में भी कटकुई, मोहम्मदी सराय और छेबड़ा में मेले में मरीजों का उपचार किया गया। जोया क्षेत्र में रजबपुर, चौधरपुर, कैलसा, ड्योढ़ी वाजिदपुर और पतेई खालसा में मेलों में मरीज पहुंचे। मेले में जहां मरीजों को बुखार, एलर्जी और खांसी जुकाम दवा दी गई। वहीं 75 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने सैदनगली, ताहरपुर समेत कई पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए।

...........
गजरौला में भी लगा स्वास्थ्य मेला
गजरौला। सलेमपुर गौसाईं स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग बीमारी से ग्रसित 104 मरीज आए। उन्होंने पीएचसी में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मगर उनमें 45 ही इस लायक पाए गए, जिनको दवाई की जरूरत पड़ी। एसीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने खुद मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण कर यह देखा कि चिकित्सक मुस्तैद हैं या नहीं। उन्होंने हिदायत दी कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में समय से बैठें। जिससे मरीजाें को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

...........
जनपद में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा
अमरोहा। अमरोहा में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के लिए विशेष टीकाकरण सत्र चलाए जा रहे हैं। जिसमें एचपीवी और अन्य जरूरी टीके लगाए जा रहे हैं। बरसात के दिनों में बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए खासतौर से बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुखेदव सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें पांच वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। इनको विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें