फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएचसी से तीन डॉक्टर समेत 12 कर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। निरीक्षण के दौरान डीएम को सीएचसी से तीन डॉक्टर और 12 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा अस्पताल में गंदगी देख चिकित्साधीक्षक से नाराजगी जताई। डीएम ने अनुपस्थित चिकित्सकों व कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें डेंटल सर्जन नवाजिश अली, आयुष चिकित्साधिकारी सौरभ राणा, संदीप कुमार, आई टेक्नीशियन अब्दुल कादिर, ब्लाक कार्यक्रम आफिसर डाॅ. रिचा गुप्ता, मेडिकल आफिसर डाॅ. मंजू, क्लर्क मनोज कुमार, स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन, टीबी टेक्नीशियन सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने चिकित्साधीक्षक डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह से नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। सीडीओ से अनुपस्थित डाक्टर्स और कर्मियों का स्पष्टीकरण मांगने के लिए कहा।
इसके अलावा डीएम ने सीएचसी में जनरल वार्ड के निरीक्षण किया। जहां बेड पर चादर नहीं बिछा मिला। वार्ड में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। मरीजों ने बताया कि दवाई समय न हीं मिल रही। ड्रेसिंग रूम में गंदगी का अंबार लगा मिला। भवन में लिंटर/दीवार का प्लास्टर उखड़ा हुआ और क्षतिग्रस्त की स्थिति में मिला। इमरजेंसी वार्ड में कोई भी डाक्टर या कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। लिपिक कक्ष में ताला लगा होने और भवन के लिंटर से पानी टपकने पर नाराजगी जताई। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें