फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सुधार के 12.71 करोड़ के काम पर मुहर, गंगेश्वरी का लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पीएम जन विकास योजना के तहत बिजली सुधार के 12.71 करोड़ के कामों पर मुहर लगाई गई। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के कामों का डीपीआर तैयार नहीं होने से लौटा दिया गया। इसके तहत प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में कई काम कराए जाने थे। उन्हें दोबारा प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश मिला है। इसके अलावा आईटीआई ने गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के लिए कार्ययोजना तैयार की थी। इसके चलते उसे रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के लिए पीएम जन विकास योजना पहले एमएसडीपी संचालित है। इसके तहत जिले के अमरोहा, नौगांवा सादात और हसनपुर नगर क्षेत्र शामिल है। जबकि अमरोहा, जोया, धनौरा, हसनपुर, गजरौला ब्लॉक क्षेत्र के गांव आच्छादित है। डीएम उमेश मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें बिजली, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के प्रस्ताव पर चर्चा शुरु हुई। बिजली के 12.71 करोड़ के कामों पर मुहर लगाई गई। वहीं प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में कार्ययोजना के लिए डीपीआर तैयार नहीं मिली। इसके तहत दोबारा विस्तृत प्रस्ताव तैयार कराने को कहा गया है। वहीं आईटीआई ने गंगेश्वरी में आईटी लैब के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके बाद उसे रद्द कर दिया गया। क्योंकि गंगेश्वरी ब्लॉक पीएम जन विकास योजना के तहत आच्छादित नहीं है। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें