अमरोहा। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ये ही वजह है कि पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम राजेश कुमार त्यागी ने रिवाल्वर, पिस्टल और बंदूक के 12 लाइसेंस निरस्त किए हैं। इन सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों पर मुकदमे दर्ज हैं। जबकि 26 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, पुलिस ने पिछले पंद्रह दिन में 150 से अधिक शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी जा चुकी है। इन मामलों में भी डीएम जल्द सुनवाई करेंगे।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि नौगांवा सादात के मोहल्ला बगला के रहने वाले मोहम्मद सिकंदर की रिवाल्वर, मोहल्ला नई बस्ती के रहने वाले इरशाद सादिक की पिस्टल, सैदनगली थानाक्षेत्र के तरारा गांव निवासी खूबचंद सिंह की बंदूक, गजरौला थाना क्षेत्र के नगला माफी निवासी सतेंद्र सिंह की दोनाली बंदूक, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पायती कलां के रहने वाले बब्बन खान की पिस्टल, यही के रहने वाले तहजीब आलम की रायफल, रियासत अली की रिवाल्वर, सरकड़ी अजीज के रहने वाले अनिल कुमार की रायफल, सैदनगली थानाक्षेत्र के जीहाल निवासी मोहम्मद कय्यूम की दो नाली बंदूक, डिडौली क्षेत्र के पायती कलां के रहने वाले वाहिद अली की रिवाल्वर, बछरायूं थानाक्षेत्र के अब्दुल सादिक की रिवाल्वर, मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के नानंदनौर के रहने वाले नरेंद्र सिंह की बंदूक और अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर के रहने वाले शमीम अहमद की राइफल के लाइसेंस से निरस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज थे। ये लोग लोकसभा चुनाव में शस्त्र के दुरुपयोग कर सकते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए ये कार्रवाई कराई गई है।
और 114 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजी गई रिपोर्ट
एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी 114 शस्त्र लाइसेंसों के निरस्तीकरण के लिए डीएम राजेश कुमार त्यागी को रिपोर्ट भेजी गई है। ये कार्रवाई लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही है। उन्होंने बताया कि अमरोहा नगर पुलिस ने 14, थाना डिडौली पुलिस ने 20, थाना रजबपुर पुलिस ने 18, नौगांवा सादात पुलिस ने 06, थाना अमरोहा देहात पुलिस ने 11, थाना मंंडी धनौरा पुलिस ने 08, थाना बछरायूं पुलिस ने 11, थाना गजरौला पुलिस ने 16, थाना हसनपुर पुलिस ने 03, थाना सैदनगली पुलिस ने 04, थाना आदमपुर पुलिस ने 01 और थाना रहरा पुलिस ने 02 शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई है। निरस्तीकरण रिपोर्ट में शस्त्र लाइसेंस रिवाल्वर, डीबीबीएल, रायफल, एसबीबीएल के लाइसेंस शामिल है।