हसनपुर। ब्लॉक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन दिवस में केवल तहसीलदार ने ही लोगों की शिकायतें सुनीं। अन्य कोई भी प्रशासनिक अफसर तहसील दिवस में नहीं पहुंचा। इससे दूर-दराज से आए फरियादियों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि दिवस में कुल 31 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
मंगलवार को ब्लॉक सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें सुबह दस बजे उप जिलाधिकारी उद्भव त्रिपाठी व सीओ अजय कुमार तहसील दिवस में बैठे लेकिन गंगा स्नान मेला की तैयारियों को लेकर वह दिवस में ज्यादा समय नहीं दे सके।
इसलिए तहसीलदार राजेश चंद्रा ने ही शिकायतें सुनी। यूं तो कार्तिक पूर्णिमा स्नान के चलते दिवस में फरियादियों की संख्या भी कम रही। इसके अलावा अधिकारियों के बिना तहसील दिवस सूना-सूना लगा। इस मौके पर चकबंदी अधिकारी सतीश गुप्ता समेत आदि मौजूद रहे।