मंडी धनौरा (अमरोहा)। नगर के वाईएमएस पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने गांव धनौरी खुर्द में जाकर लोगों को सफाई के बारे में जागरूक किया। समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत कालेज की तीन टीमों ने गांव में जाकर लोगों को सफाई का महत्व बताया। उन्होंने खुले में शौच जाने के नुकसान के बारे में बताया। कहा कि इस स्थिति में बैक्टीरिया का संक्रमण होता है। नाखून आदि साफ रखने व खाने पीने की वस्तुओं को खुला नहीं छोड़ने के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी शीबा फरीदी ने स्वयंसेवियों से बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों आदि के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर प्रिया सिंह, कपिलदेव, शमा अख्तर, नीरज गहलौत आदि मौजूद थे।