मजदूरी करने काम पर गए पॉलीटेक्निक छात्र की करेंट से मौत
-पहली बार बड़े भाई के साथ तंबू उखाड़ने के काम पर गया था छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। नगर के मोहल्ला अल्लीपुर में मजदूरी करने काम पर गए पॉलीटेक्निक छात्र की करेंट से मौत हो गई। बताया है कि छात्र पहली बार अपने बड़े भाई के साथ तंबू उखाड़ने के काम कर पर गया था। इस दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव खानपुर की मढैया निवासी महा सिंह का 20 वर्षीय बेटा राजकुमार आईएमएस कालेज में पॉलीटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र था। हसनपुर के मोहल्ला अल्लीपुर में शुक्रवार रात शिव मंदिर के पास माता का जागरण हुआ था। इस दौरान यहां तंबू लगाया गया था। परिजनों के मुताबिक राजकुमार अपने बड़े भाई प्रदीप के साथ पहली बार तंबू उखाड़ने के काम पर गया था। शनिवार को दोपहर कर करीब साढ़े तीन बजे लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग जमा हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
इंजीनियर बनना चाहता था छात्र
गजरौला। छात्र के बड़े भाई प्रदीप ने बताया कि राजकुमार पढ़ने में काफी होशियार था। इसलिए वह इंजीनियर बनना चाहता था। इस बार ही जिद करके उसने आईएमएस पॉलीटेक्निक कॉलेज में दाखिला लिया था। लेकिन, उसे क्या पता था कि वह उसका इंजीनियर बनने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा।
फोटो भी है।