फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर बैठे अजगर को देख हिसामपुर में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से लिपटे अजगर को देख हिसामपुर में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

गजरौला। क्षेत्र के गांव हिसामपुर पकरौला में लिपटिस के पेड़ पर बैठे अजगर को देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में पेड़ के चारों ओर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण पेड़ से अजगर को नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। बाद में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पेड़ से गिराकर बोरे में बंद किया।
विज्ञापन

गांव हिसामपुर पकरौला में मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक युवक की नजर लिपटिस के पेड़ पर पहुंची। पेड़ पर करीब पंद्रह से बीस फीट के बीच लंबा अजगर देख युवक डर गया। जानकारी मिलते ही आसपास काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर बाद ग्रामीणों की भीड़ पेड़ के चारों ओर एकत्र हो गई और पेड़ से अजगर उतारने का प्रयास करने लगे। दो घंटे तक भी अजगर पेड़ से नीचे नहीं आ सका। इसके बाद वन अफसरों की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ को हिलाकर अजगर नीचे गिराया और अजगर को बोरे में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें