फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगा में चार युवक डूबे, तीन को बचाया, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावस्या स्नान के दौरान नहाते हुए गहरे पानी में पहुंचे युवक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
शनैश्चरी अमावस्या पर तिगरी गंगा में स्नान को परिवार के साथ गए चार चचेरे-तहेरे भाई स्नान करते समय डूब गए। आनन-फानन में गोताखोरों की मदद से तीन भाइयों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। जबकि एक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अहरोला तेजवन निवासी भूपेंद्र पुत्र राम सिंह, दीपक पुत्र परेशराम, राहुल पुत्र जय सिंह व आकाश पुत्र चरन सिंह आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। शनिवार सुबह को चारों भाई परिवार के साथ तिगरी गंगा में स्नान को गए थे। सुबह करीब ग्यारह बजे गहरे पानी में नहाते समय चारों डूब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में गंगा में डूबे युवकों को बाहर तलाशने के लिए गोताखोरों को लगा गया। इस दौरान दीपक, राहुल व आकाश को तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया। लेकिन देरशाम तक भी बाइस वर्षीय भूपेंद्र को गोताखोर नहीं तलाश पाए। बताया जाता है कि भूपेंद्र एक निजी स्कूल में शिक्षक था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें