फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम ओवर कांफिडेंस का शिकार हो गई--चेतन चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम को ले डूबा ओवर कॉन्फिडेंस: चेतन चौहान
विज्ञापन

- चैंपियंस ट्राफी में हार पर बोले पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियाें पर जताया भरोसा
मंडी धनौरा (अमरोहा)। चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पाकिस्तान से हार फैंस को पच नहीं रही है। जगह-जगह नाराजगी जताई जा रही है, मगर तमाम खिलाड़ी इसे खेल भावना के साथ लेने की सलाह दे रहे हैं। इस संबंध में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान भी आहत हैं। उनका कहना है कि, ओवर कॉन्फिडेंस भारतीय टीम को ले डूबा। खिलाड़ी मुकाबले को किसी लोकल मैच की तरह खेल रहे थे। पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम की इन्हीं कमजोरियों का फायदा उठाया।
विज्ञापन

मोबाइल पर बातचीत में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा कि, फाइनल में भारतीय टीम बेहद खराब खेली। बुमराह ने नो बाल न फेंकी होती तो फखर जमां उसी समय आउट हो गया होता और मैच का नक्शा ही कुछ और होता। मैच में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। वह विकेट पर अटैक ही नहीं कर पा रहे थे, तमाम वाइड बाल फेंकी गई। किसी भी खिताबी मुकाबले में इस तरह की लापरवाही का खामियाजा भुगतना ही पड़ता है। वहीं चौहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के कोहली के फैसले का बचाव भी किया। कहा कि इंडियन टीम ने काफी मुकाबले पीछा करते हुए जीते हैं। हालांकि, इस मैच में कोई भी खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। कहा कि, भारतीय टीम ओवर कॉन्फिडेंस का शिकार थी। भारतीय टीम को शायद यह लग रहा था कि पाकिस्तान को आसानी से हराया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया कि, टीम फिर वापसी करेगी। आम लोगों में मैच फिक्सिंग की चर्चाओं को पूरी तरह बकवास बताया। कहा कि, टीम के एक मैच हारने पर इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। हालांकि, उनका कहना है कि यदि खिलाड़ी थोड़ी सी भी जिम्मेदारी से खेलते तो परिणाम कुछ और होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें