फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 20 माह में 1121 हादसे... 648 लोगों की गई जान

Sat, 08 Nov 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बीते 20 माह में 1121 सड़क हादसों में 648 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 869 लोग घायल हुए हैं। यह डरावने आंकड़े जिम्मेदारों की उदासीनता और लोगोंं की लापरवाही का ही नतीजा है। अगर हर कोई अपनी जिम्मेदारियों को बखूभी निभाता तो शायद इन लोगों की जान बस सकती थी।
विज्ञापन

आंड़कों की बात करें तो साल 2024 में 639 सड़क हादसे हुए हैं जिनमें 365 लोगों की जान गई है और 284 लोग घायल हुए थे। वहीं, साल 2025 के जनवरी माह में 26 सड़क हादसे हुए जिनमें 13 लोगों की जान गई और 20 लोग घायल हुए। फरवरी में 31 सड़क हादसे हुए, जिनमें 16 लोगों की मौत हो गई और 37 लोग घायल हुए थे। मार्च में भी हादसों पर लगाम नहीं लग सकी। इस माह 27 हादसों में 11 लोगों की जान गई जबकि 26 लोग घायल हो गए।
अप्रैल में यह आंकड़ा और बढ़ गया। इस माह में 38 सड़क हादसे हुए जिनमें 14 की मौत हुई और 30 घायल हुए थे। ऐसे ही मई में 25 हादसे हुए जिनमें 19 की मौत हुई और नौ लोग घायल हुए हैं। जून माह में 39 सड़क हादसे हुए, जिसमें 26 लोगों की जान गई और 20 लोग घायल हुए हैं। जबकि जुलाई के महीने में 47 सड़क हादसों में 24 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले साल 2024 में 406 सड़क हादसों में 242 लोगों की मौत हुई और 284 लोग घायल हुए थे। अगस्त में 25 हादसे हुए जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। सितंबर में हुए 27 हादसे में 11 की जान चली गई। अक्तूबर में 24 सड़क हादसों में 17 लोगों की जान चली गई है।
विज्ञापन


नियमों का पाठ पढ़ाने वाले भी तोड़ रहे नियम
हादसे बढ़ने की मुख्य वजह यातायात नियमों का उल्लंघन है जिसकी वजह से सड़क हादसों को बढ़ावा मिल रहा है। नियमों को दरकिनार कर लोग खुद ही हादसों को निमंत्रण देते हैं। दो सवारियों की बाइक पर तीन से चार लोग बैठकर चल रहे हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी जिनके कंधे पर है वह खुद ही यातायात नियमों को तोड़ रहे हैं। अधिकांश सिपाही या दरोगा यातायात नियमों का पालन नहीं करते।
-
हादसों का मुख्य कारण
गलत दिशा से चलना, ओवरटेक करना, यातायात नियमों का पालन न करना, वाहन चलाते समय शिष्टाचार की कमी, तेज गति से वाहन चलाना और मानक से अधिक सवारी बैठना माना गया है।


वैसे तो एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हो गई है। जिले में तिगरी मिलेगी वजह से कुछ कार्रवाई रह गई हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हादसे रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। - अखिलेश भदोरिया, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें