फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएम का करीबी बताकर 112 लोगों से 35 लाख रुपये की ठगी

Mon, 01 Sep 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सीएम का करीबी बताकर नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने मामला सामने आया है। आरोपियों ने करीब 100 महिलाओं और 12 युवकों से 35 लाख रुपये ठग लिए। मामले में तीन लोगों के खिलाफ आदमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


आमदपुर थानाक्षेत्र के गांव बागड़पुर मुन्जब्ता निवासी सरजीत ने सीओ को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 2022 में उनकी मुलाकात गांव बीझलपुर निवासी अयूब खान पठान से हुई थी। वह उन्हें लखनऊ में अपने साथ घुमाने के लिए ले गया था जहां पर उसने बरेली जिले के शीशगढ़ थानाक्षेत्र के लखीमपुर निवासी हेमंत गंगवार व अमित कुमार सक्सेना और बरेली के ही नितिन गौड़ से मुलाकात कराकर जान पहचान कराई थी। इसमें हेमंत गंगवार ने खुद आपको मुख्यमंत्री योगी का का करीबी बताया था।

इन लोगों ने स्वतंत्र देव नाम के एक व्यक्ति से भी मुलाकात कराई। कहा कि कोई भी कार्य हो, किसी कि नौकरी लगवानी हो या गरीब को आवास दिलवाना हो वह ऐसे कार्य कराते हैं। आवास दिलाने व नौकरी लगवाने का कार्य हम खुद ही करते है। इन लोगों ने खुद को अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद का जिलामंत्री भी बनाया था।
विज्ञापन


सरजीत के मुताबिक उसने इन लोगों से लगभग 112 लोगों को मिलवाया था। इनमें 12 लड़के थे जो बेरोजगार थे और 100 महिलाएं थी जिनको आवास की जरूरत थी। 12 बेरोजगार युवकों से 1.5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति से संविदा पर नौकरी लगवाने के लिए थे जबकि महिलाओं से 15 हजार रुपये प्रति महिला के हिसाब से लिए थे। ऐसे में आरोपियों ने उसने कुल 35 लाख रुपये लिए थे।

कुछ राशि फोनपे तो कुछ दी थी नकद

इसमें सभी लोगों से प्राप्त रकम को इकट्ठा करके आरोपियों के खाते में फोनपे एप द्वारा 22 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाकी 13 लाख रुपये की धनराशि नकद दी। सभी 100 महिलाओं से ब्रजघाट में आरोपियों ने रुपये प्राप्त किए थे और किसी बात का शक न हो इसके लिये फर्जी कागजात व फाइलें तैयार की गई। इसके बाद आरोपियों ने न रुपये लौटाए और न नौकरी दिलाई और न आवास ही मुहैया हो सके। रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना शीशगढ़ जनपद बरेली व थाना आदमपुर जनपद अमरोहा में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर हेमंत गंगवार, अमित कुमार सक्सेना और नितिन गौड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें