फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह व योगी आज करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भाजपा के क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गजरौला से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। रमाबाई कालेज के मैदान पर होने वाले क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। पुलिस प्रशासन व पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। दिन भर मैदान में भीड़ जुटी रही। मुख्य अतिथि का गजरौला में दोपहर एक बजे पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

शनिवार को रमाबाई कालेज के मैदान पर भाजपा का क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन होना है। सम्मेलन में पश्चिमी यूपी के 19 जिलों के करीब 25 हजार बूथ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी आएंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक है। इस सम्मेलन को चुनाव प्रचार की शुरूआत माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति के बारे में जानकारी दी। साथ ही संबोधन के माध्यम से दोनों पार्टी शीर्ष नेता पदाधिकारियों में नया जोश भरने की कोशिश होगी। दोनों ही सम्मेलन में आने वाले बूथ अध्यक्ष स्तर के पदाधिकारियों से सीधे रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें