फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीशान व आसमा ने जीती फर्रादा दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विकास खंड में बाल क्रीड़ा और शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की फर्राटा दौड़ में अलीशान और जूनियर वर्ग में अंकित अव्वल रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी और भागीरथी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अभय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। प्राथमिक स्तर पर सोफिया व जूनियर स्तर पर आसमा ने चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

भागीरथी देवी महाविद्यालय के खेल मैदान पर हुई बाल मिली क्रीड़ा व शैक्षिक प्रतियोगिता में बालक वर्ग की सीनियर वर्ग की 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में अलीशान और बालिका वर्ग में सोफिया ने पहला स्थान प्राप्त किया।
50 मीटर दौड़ में अरुण व बालिका वर्ग में सोफिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ आंचल और अंकित ने जीती। 200 मीटर दौड़ में आसमा पहले स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में ढ्योटी की टीम विजयी रही। इस अवसर पर कुलदीप त्यागी, गजेंद्र सिंह, सुमित यादव, अनिल कुमार, जितेंद्र कटारिया, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें