फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव पारा खालसा में दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर उसके ससुर को बुरी तरह पीटा। ससुर बुरी तरह घायल हो गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बीती पांच जून की है। गांव निवासी एक महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही हिमांशु, अरविंद, रोबिन, दयानंद, हरकेश आदि महिला के घर में घुस गए। महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और बचाने आए ससुर को भी बुरी तरह पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर में दबंग ने घर में घुसकर सुनील के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। गांव निवासी पवन ने सुनील की बुरी तरह पिटाई की। पत्नी कामेश की ओर से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें