गजरौला। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से आधा दर्जन गांव में बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। नुक्कड़ सभाएं कर किसानों से दिल्ली पहुंचने की अपील की गई।
बुधवार को खेड़की, नगला माफी, होशगपुर गूजर, शहवाजपुर माफी आदि गांव में नुक्कड़ सभाएं हुई। चौधरी उपेंद्र सिंह ने कहा 70 साल के इतिहास में पहली बार किसानों की तरफ से लाए गए दोनों बिल संसद में पेश किये जाएंगे।किसान हितैषी होने का दम भरने वाली पार्टिया किसान बिलों का कितना समर्थन करती है। उन्होने कहा कि आखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति द्वारा लोक सभा में सांसद राजू शेट्टी और राज्य सभा मे सांसद के के रागेश के द्वारा प्रस्तुत किये जाएंगे। यदि सरकार इन दोनों बिलों को दोनों सदनों मे पारित कराती है और किसानों के हित में कानून बनाती है तो किसानो की आने वाली पीढ़िया खेती करने के लिए तैयार हो जायेगी। किसान भी कर्ज से दबकर आत्महत्या नहीं करेगा। उन्होने सभी किसानो से 20 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या मे दिल्ली पहुंचने की अपील की। नुककड़ सभाओ में कुन्दन सिंह, उमेश सिंह, सरदार सिंह, झूण्डे सिंह पाल, विरेन्द्र सिंह, समरपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।