फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वजह से 20 घंटे देरी से विदा हुई बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गंगेश्वरी।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तलावड़ा में बारात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घरातियों व बारातियों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस दुल्हन के भाई को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद घराती व बराती हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। छह घंटे बाद युवक को पुलिस ने छोड़ा। इसी चक्कर में बारात बीस घंटे बाद विदा हो पाई।
विज्ञापन

गांव तलावड़ा निवासी सोहनलाल की बेटी की बारात शुक्रवार को संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर से आई थी। दोपहर बारह बजे बारात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घरातियों व बरातियों में मारपीट हो गई। जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने दुल्हन के भाई किशनपाल को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। घराती व बरातियों ने शादी की रस्म बीच में ही छोड़ दीं। हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गए। शुक्रवार रात में सारी रस्म पूरी हुईं। शनिवार सुबह बारात विदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें