फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असावर में घर को मस्जिद का रूप देकर पढ़ी जा रही नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
असावर गांव के घर में पढ़ रहे सामूहिक नमाज, विरोध
विज्ञापन


दूसरे समुदाय में रोष, एसपी से कार्रवाई की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
रजबपुर थाना क्षेत्र के असावर के ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय पर घर को मस्जिद का रूप देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कहा है कि थाना पुलिस की साठगांठ के चलते लाउडस्पीकर लगाकर नमाज पढ़ी जा रही है। जिससे एक समुदाय के लोगों में रोष है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी से नमाज पर रोक लगवाने व लाउडस्पीकर उतरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि असावर में मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद निर्माण की कोशिश की थी। जिसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। इससे गांव में तनाव भी हो गया था। कोर्ट का स्टे भी है। गांव में मंदिर व मस्जिद का पुराना विवाद है। मौजूदा हालात ये हैं कि घर में सामूहिक नमाज अदा की जा रही है। जो नई परंपरा है। नमाज लाउडस्पीकर लगाकर पढ़ी जा रही है। आरोप लगाया कि यह सब थाना पुलिस की शह पर हो रहा है। इससे गांव का माहौल खराब हो सकता है। लाउडस्पीकर उतरवा कर नमाज पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायती पत्र में गुरुवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह, सुनील कुमार, नन्हे सिंह, गजेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें