फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन से लड़कर 11 साल के भाई ने लगा ली फांसी, दावत पर जाने से पहले कपड़ों को लेकर हुई थी दोनों में बहस

Sun, 08 Mar 2026 10:38 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)

सार

परिवार ने इस घटना के बाद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने तुरंत शव का अंतिम संस्कार कर दिया। धनौरा थाने के प्रभारी अमरपाल सिंह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
बहन ने फेंके भाई के कपड़े - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपड़ों को लेकर बहन से हुए विवाद के बाद एक 11 साल के बालक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह दुखद घटना तब हुई जब परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

परिवार के साथ दावत पर था जाना
यूपी के अमरोहा स्थित मंडी धनौरा के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति को रविवार को अपने परिवार के साथ एक दावत में जाना था। बालक का अपनी छोटी बहन के साथ कपड़ों के चयन को लेकर विवाद हो गया। बालक जिस पोशाक को पहनना चाहता था, उस पर बहन ने आपत्ति जताई। उसने बालक को दूसरे कपड़े पहनने के लिए कहा, जिससे दोनों के बीच बहस बढ़ गई। 

बहन ने फेंक दिए थे भाई के कपड़े
बताया जाता है कि गुस्से में बहन ने उसके कपड़े फेंक दिए। इस घटना से बालक बहुत नाराज हो गया और उसने दावत में जाने से मना कर दिया। परिजनों ने उसे साथ ले जाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। परिवार के सदस्यों के घर से निकलते ही बालक ने घर में ही फंदा लगा लिया।

घटना का खुलासा
दावत से लौटने पर परिजनों को घर का भीतर का दरवाजा बंद मिला। उन्हें कुछ अनहोनी का शक हुआ। भीतर झांक कर देखने पर परिजनों की चीख निकल गई। उन्होंने देखा कि बालक फंदे से झूल रहा था। इस दृश्य को देखकर परिजन पूरी तरह बेसुध हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी नहीं
परिवार ने इस घटना के बाद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने तुरंत शव का अंतिम संस्कार कर दिया। धनौरा थाने के प्रभारी अमरपाल सिंह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें