अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर ने अपने संसदीय क्षेत्र के गांवों में सांसद निधि से सड़कें बनवाए जाने की कवायद शुरू की है। इसके लिए सड़कों का प्रस्ताव भी दे दिया गया है। सांसद के भेजे प्रस्ताव के अनुसार गंगेश्वरी के नानई लिसड़ा और ओगारपुर, गजरौला के खुंगावली, डगरपुरी व सुल्तानठेर, जोया ब्लॉक के मंझोली व उमर मोहम्मदपुर मजरा मानकजूड़ी तथा हसनपुर के हिसखेड़ा, मिर्जापुर, भीकनपुर शर्की व बिजनौरा में सीसी रोड निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया है। जल्द ही इन सड़कों के निर्माण कार्रवाई शुरू हो जाएगी। आरईडी के अधिशासी अभियंता रोहित वार्ष्णेय ने बताया कि सड़कों के निर्माण में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत आएगी।