फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के अफसर, चिकित्सक समेत 10 की मौत, 167 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण से बुधवार को 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें कलक्ट्रेट के एक वरिष्ठ अफसर और एक चिकित्सक भी शामिल हैं। कोरोना से जान गंवाने वालों में 22 साल का युवक, 26 साल की महिला और 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी हैं। इसके अलावा महिला, पुरुष चिकित्सक, जिला अस्पताल के बाबू और रोडवेज कर्मचारी समेत 167 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं गजरौला के एक फैक्टरी में नौ कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। अब तक 15 दिन में 82 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके चलते हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि बुधवार को 167 संक्रमित मिले हैं। जिसमें अमरोहा में 81, जोया में 28, हसनपुर में 32, धनौरा में 14 और गजरौला में 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्रूनेट में सात पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा एंटीजन टेस्ट में 124 पॉजिटिव मिले हैं। प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में 36 पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में सीएमओ कार्यालय में कार्यरत महिला और पुरुष चिकित्सक, बाबू समेत तीन पॉजिटिव हैं। इसके अलावा एक रोडवेज कर्मचारी, कताई मिल कर्मचारी, जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पुलिस लाइंस में एक पुलिसकर्मी, निजी स्कूल की महिला शिक्षक, गजरौला में निजी फैक्टरी में नौ कर्मचारी पॉजिटिव है। वहीं रहरा सीएचसी में डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव है। धनौरा में एएनएम पॉजिटिव है। इसके अलावा मृतकों में पांच अमरोहा के हैं, हसनपुर के चार और एक धनौरा के शामिल है। वहीं, गजरौला में एक पूर्व प्रधान की संक्रमण के चलते मौत हो गई। इसके अलावा मरने वालों में अमरोहा में 22 साल का युवक, 26 साल की महिला, 40 साल के निजी चिकित्सक और 60 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा कलक्ट्रेट में कार्यरत एक वरिष्ठ अफसर की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह जून में सेेवानिवृत्त होने वाले थे। कुछ दिन पहले तबियत खराब होने पर भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति (28 अप्रैल 2021 को)
कुल संक्रमित-----167
मौत---------------11
स्वस्थ---------428
सक्रिय---------2,712
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें