फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक, दो व्यापारी, ठेला संचालक समेत 11 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेकाबू कोरोना संक्रमण मंगलवार को फिर ग्यारह जिंदगी लील गया है। लगातार मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। मरने वालों में पेट्रोल पंप मालिक, दो व्यापारी, ठेला संचालक शामिल है। डॉक्टर-स्टाफ नर्स समेत 404 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 3083 केस एक्टिव हो गए हैं। वहीं 31 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पंद्रह दिन में 71 मौतों से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को 1132 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 269 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि एंटीजन से 926 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें 102 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्रूनेट से 36 लोगों की जांच की गई, जिसमें 12 लोग संक्रमित मिले हैं । वहीं प्राइवेट लैबों की जांच में 27 लोग संक्रमित मिले हैं। चारों जांचों में अमरोहा नगर के 129, गजरौला में 54, हसनपुर में 95, धनौरा में 44 और जोया में 82 केस मिले हैं। संक्रमितों में अमरोहा नगर सीएचसी के डॉक्टर-स्टाफ नर्स समेत चार स्वास्थ्य कर्मी, बैंक कर्मी, फैक्टरी कर्मचारी, बारबर, आशा बर्कर, पुलिस कर्मी शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में हसनपुर के 47 वर्षीय पेट्रोल पंप मालिक, 27 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार, 53 वर्षीय पैप्सी व्यापारी, 42 वर्षीय अन्य कारोबारी, धनौरा में 50 वर्षीय ठेला संचालक, अमरोहा नगर का जूता कारोबारी के परिवार का 50 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय युवक, डिडौली की 35 वर्षीय महिला, 50 और 52 साल की दो महिलाएं व 32 वर्षीय युवक समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल 8245 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें