फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: व्यापारी से मारपीट कर साढ़े दस हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। व्यापारी ने करीब साढ़े दस हजार की नकदी व कीमती कपड़े लूटने का आरोप लगाया है। लूट के विरोध पर तमंचे की बट मारकर घायल भी कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कायस्थान चामुंडा मंदिर मार्ग निवासी हसमुद्दीन क्षेत्रों में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता है। रोजाना की तरह रविवार को ग्रामीण क्षेत्र में फेरी करने गया था, फेरी करके जब वह गांव दीपपुर से घर को वापस लौट रहा था तो ईदगाह मार्ग के पास चार लोगों ने उसे रोक लिया। इन लोगों में दो लोग जान पहचान के थे। इस दौरान आरोपियों ने सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। जेब में रखे दस हजार पांच सौ रुपए एवं सूट साड़ी छीन कर ले गए। सोमवार को पीड़ित व्यापारी ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि प्रथम दृष्टतया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें