फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका टीम के साथ जुर्माने को लेकर नोंकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। प्रतिबंधित पालीथीन को पकड़ने निकली पालिका की टीम के साथ जुर्माने को लेकर दुकानदार द्वारा र्दुव्यवहार किया गया। टीम के सख्त रूख अपनाने पर दुकानदार द्वारा जुर्माना भरा गया। प्रदेश सरकार द्वारा पालीथीन को प्रतिबंधित करने के बाद उसके उपयोग व बिक्री पर नियंत्रण करने के लिए पालिका द्वारा लगभग रोजाना अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की अपराह्न पालिका कर्मचारी नगर के मुहल्ला कटरा में दुकान दुकान जाकर पालीथीन की तलाशी ले रहे हैं। सब्जी मंडी के पास एक दुकानदार के यहां काफी पालीथीन मिलने पर पालिका कर्मचारी जुर्माना लगाने लगे। इसको लेकर दुकानदार उग्र हो गया। वह पालिका कर्मचारियों से भिड़ गया। जमकर नोंकझोंक हुई। वह जुर्माना देने से इंकार कर रहा था। पालिका कर्मचारियों के सख्त रूख को देख कर आखिरकार उसे जुर्माना अदा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें