फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के चुनाव का प्रस्ताव पास कराने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कुमराला बहादरपुर में हुए राशन डीलर के प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई लेकिन ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उसे पास नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि प्रस्ताव पास करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। इस संबंध में शिकायत करते हुए डीएम से प्रस्ताव पास कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धर्मेंद्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि 27 जून को गांव में खुली बैठक के दौरान राशन डीलर चुनाव की प्रक्रिया हुई थी। जिसमें पांच उम्मीदवारों ने दावा पेश किया। प्रक्रिया में 70 मतों के साथ धर्मेंद्र सिंह विजेता रहे। प्राइमरी स्कूल में हुई प्रक्रिया के दौरान एडीओ पंचायत, सचिव और पुलिस भी मौजूद थी। अब तक गांव में तीसरी बार प्रस्ताव के लिए बैठक हो चुकी है। पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि उच्च अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। इसी कारण प्रस्ताव को लटकाया जा रहा है। गांव में राशन की दुकान आवंटित नहीं होने के कारण गांव वालों को काफी परेेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देकर प्रस्ताव पास कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें