फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोबाइल फोन देखते-देखते गिरा 10 वर्षीय बच्चा, हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
मयंक का फाइल फोटो
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। कक्षा चार के एक बालक की मोबाइल फोन देखते समय मौत हो गई। प्रथम दृष्टया बालक की मौत हृदयगति बंद होने की वजह से मानी जा रही है। मौत की जानकारी होने पर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। घटना बीती 28 दिसंबर की है।
विज्ञापन

गांव झुझैला चक में दीपक सैनी का परिवार रहता है। उनका 10 साल का पुत्र मयंक पास के ही गांव कैसरा के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वह बीती 28 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में पलंग पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहा था। मोबाइल फोन देखते हुए मयंक अचानक पीछे की ओर गिर गया। परिजनों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद मयंक की माता ने उसे पलंग पर बेसुध पड़ा देखा तो वह चौंक गईं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति दीपक को दी।
परिजन उसे गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गए। उसने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजन फूट-फूट कर राेने लगे। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण व रिश्तेदार भी आ गए। पिता दीपक ने बताया कि मयंक को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। वह सामान्य जीवन जीता था। पिता के अनुसार चिकित्सकों ने मयंक की मौत का कारण प्रथमदृष्टया हार्टअटैक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें