फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4,000 लोगों से शांति भंग का अंदेशा, तीन-तीन लाख बॉन्ड से पाबंद0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव में खलल डालने वाले 4,000 लोगों को तीन-तीन लाख रुपये के बॉंड से पाबंद किया गया है। एसडीएम कोर्ट ने संबंधित लोगों को चेतावनी दी है। माहौल बिगड़ने पर बॉंड निरस्त करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही रकम जब्त कर ली जाएगी।। एसडीएम विवेक यादव ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर 8,185 लोग को पाबंद किया गया है, जिसमें 5,853 लोगों को नोटिस तामील करा दी गई है। इसके बाद 4,000 लोगों को तीन-तीन लाख कीमत के बॉंड से पाबंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष लोगों को पाबंद किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। किसी तरह की गड़बड़ी पर इन लोगों के बॉंड निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें