फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 1 लाख 75 हजार 90 नौनिहालों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पल्स पोलियो अभियान का रविवार को आरंभ हो गया है, जो आठ फरवरी तक चलेगा। जिलेभर में 1490 बूथों पर पोलियो खुराक पिलाई जा रही है। पहले दिन 1 लाख 75 हजार 90 नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। सीएमओ ने जोया के रायपुर खुर्द में प्राइमरी स्कूल में बच्चे को दवा पिलाकर के उद्घाटन किया था। अभियान के तहत जिले में 3.18 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि पोलियो बूथ पर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद एक फरवरी से वैक्सीनेटर घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। पल्स पोलियो अभियान कोरोना के चलते अभियान नहीं चल सका। वैसे तो भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में यह वायरस अभी भी पाया जाता है। वहां से आने जाने वाले लोगों के जरिये इसके फैलने का खतरा है। कोविड-19 का पालन करते हुए पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जन्म से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को बार-बार खुराक पिलाने से उनमें बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। डॉ. राजकुमार ने अभिभावकों से अपने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को हरहाल में पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की है। उन्होंने बताया पहले दिन जो बच्चे बूथों में दवा पीने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें टीमें 1 से 5 फरवरी तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। जो बच्चे घर घर पोलियो की खुराक पीने से रह जायेंगे उनको 8 फरवरी को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो कार्यक्रम को सकुशल संचालित करने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा और आंगनबाड़ी अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं। जिलेभर के 1490 बूथों पर 3 लाख 18 हजार 733 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें