फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने का झांसा देकर 1.10 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बारह लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने एक युवक को ठग लिया। खाते में एक लाख दस हजार की रकम डलवा ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कार्यवाही की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी किशोर का कहना है कि कई दिन पहले एक अनजान व्यक्ति का मोबाइल पर फोन आया। उसने कहा कि 12 लाख रुपये का लोन आपके नाम हो जाएगा। कहा कि एक लाख 52 हजार रुपये खाते में डलवा दीजिए। उसकी बातों पर यकीन करके कई बार में एक लाख 10 हजार की रकम आरोपी के खाते में डलवा दी गई, लेकिन लोन नहीं होने पर ठगी का अहसास हुआ। फोन पर उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें