अमेठी सिटी। डीआईओएस रीता सिंह ने शुक्रवार को राजकीय हाईस्कूल मंगरा का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में एक भी विद्यार्थी मौजूद नहीं मिला। गंदगी के साथ शिक्षण कक्ष अव्यवस्थित मिला। नाराज डीआईओएस ने कार्यरत पांच शिक्षकों को वेतन रोकते हुए जवाब मांगा है।
विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति जांचने के लिए शुक्रवार को अचानक दोपहर 12:30 बजे डीआईओएस राजकीय हाईस्कूल मंगरा पहुंच गईं। स्कूल में एक भी विद्यार्थी मौजूद नहीं मिला। कक्ष में साफ-सफाई की कमी के साथ डेस्क व बेंच तथा ब्लैक बोर्ड अव्यवस्थित मिला।
स्कूल में गंदगी मिली। इससे नाराज डीआईओएस ने शिक्षक रामनेवाज कश्यप, ओम नारायण यादव, गिरिश कुमार, योगेश्वर राम त्रिपाठी व सुनीता यादव का जनवरी माह का वेतन रोक दिया है। अपेक्षित सुधार करते हुए जवाब देने को कहा है।