फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में युवराज व प्रियांशी अव्वल

Sun, 23 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय स्कूल अफइया में शनिवार को एक स्कूल एक खेल योजना के तहत क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन



100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में युवराज पहले स्थान पर रहे। सचेंद्र दूसरे और दुर्गेश तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रियांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। नंदनी दूसरे और अल्पा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन बालक वर्ग के विजेताओं में हिमांशु, अखिलेश और आयुष क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अल्पा सिंह पहले, नंदनी दूसरे और शशि तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन




गोला फेंक बालक वर्ग में हिमांशु ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अखिलेश दूसरे और दुर्गेश तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोनल पहले, नैंसी दूसरे और शशि तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार रविया को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन व सामूहिक सोच को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक अनिल प्रताप और सौरभ मौजूद रहे। सभी ने छात्रों को खेल गतिविधियों में निरंतर भाग लेने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें