फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अंबाला में झुलसे युवक ने दम तोड़ा

Fri, 07 Aug 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भरेथा के देवरहा गांव निवासी सत्यम यादव (22) की हरियाणा के अंबाला में सिलिंडर विस्फोट में झुलसने के आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उन्होंने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। इकलौते बेटे को खोने का गम पूरे गांव में दिखाई दिया।
विज्ञापन



सत्यम अंबाला की निजी कंपनी में अकाउंटेंट थे। 29 जुलाई की रात कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए कमरे में खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर फट गया। इससे सत्यम समेत चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां आठ दिन तक चले इलाज के बाद बुधवार को सत्यम की मौत हो गई।


बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे उनका शव गांव पहुंचा। बेटे का शव देखते ही मां सुशीला यादव बदहवास हो गईं, जबकि पिता जंग बहादुर यादव की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। बड़ी बहन स्वाति समेत अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। दोपहर बाद शृंगवेरपुर घाट पर सत्यम का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें