फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खो-खो में किया शानदार प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर में खो-खो खेलती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर में बृहस्पतिवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



खो-खो प्रतियोगिता में सौम्या, पूजा, वर्षा, इशिता, प्रिया और दुर्गा की टीम ने शानदार तालमेल और बेहतर प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में शिवांक विश्वकर्मा पहले, प्रियांशु दूसरे और मो. कैफ तीसरे स्थान पर रहे।


कैरम प्रतियोगिता में विवेक ने पहला, दिव्यांशु ने दूसरा तथा यश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों का शिक्षकों और सहपाठियों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य रामकुमार यादव ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी नियमित भाग लेने की अपील की। सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें